Skip to main content

Maheshwari Sar -Vihar Kund (Barsana)

Maheshwari Sar -Vihar Kund (Barsana)
Leela Place Distt/Village: 
Barsana

विहार कुण्ड – माहेश्वरी सरोवर
ततो माहेश्वरीसरः स्नानाचमन प्रार्थनमन्त्र :-
स्वर्णाभजलरम्याय पार्वती सरसे नमः |
रुद्रहेलासंभूत तीर्थराज वरप्रदे ||
क्रोशार्द्ध परिमाणेन प्रदक्षिणमथाकरोत् ||
(ब.भ.वि.अध्याय-११ श्लोक ४५)
हे सुवर्ण रंग के जल वाले ! हे रूद्र जी की हेला से उत्पन्न मनोहर पार्वती सरोवर ! तीर्थराज आपको नमस्कार | इस मन्त्र के ९ बार पाठ पूर्वक मज्जनादि करें | विधि पूर्वक नमस्कार करने से रूद्र लोक को प्राप्त होता है | पौन कोष प्रमाण से वन की प्रदक्षिणा करें |

माहेश्वरी सरोवर - इस सरोवर को पार्वती जी का सरोवर कहा गया है | सभी महाशक्तियाँ उमा, रमा, सरस्वती आदि बरसाने आती हैं | इसी लिए राधा कृपा कटाक्ष में –
अनन्त कोटि विष्णुलोक नम्र पद्म जार्चिते |
हिमाद्रिजा पुलोमजा विरंचिजा वरप्रदे |

अर्थात लक्ष्मी, पार्वती, इन्द्राणि जी, सरस्वती आदि भी श्री राधिका से वर प्राप्त करती हैं|

Maheshwari Sar -Vihar Kund (Barsana)
Maheshwari Sar -Vihar Kund (Barsana)
Leela Place Geo Map View: 
Javascript is required to view this map.